Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCyclonic Storm Montalha Continues to Wreak Havoc on Farmers Crop Damage Assessment Underway
सारठ : आसमान में छाया रहा बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

सारठ : आसमान में छाया रहा बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

संक्षेप: सारठ,प्रतिनिधि।विगत 29 अक्टूबर को हुए मोंथा चक्रवाती तुफान का असर पांचवे दिन रविवार को भी जारी रहा। प्रखंड क्षेत्र में बुंदा बूंदी के साथ दिनभर आसमा

Sun, 2 Nov 2025 10:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

सारठ,प्रतिनिधि। विगत 29 अक्टूबर को हुए मोंथा चक्रवाती तुफान का असर पांचवे दिन रविवार को भी जारी रहा। प्रखंड क्षेत्र में बुंदा बूंदी के साथ दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ते जा रही है। किसानों ने कहा कि पके हुए धान व कटाई कर चुके धान के अधिकांश खेतों में पानी जमा हो गया है। जिससे धान की बालियों में अंकुर निकल रहा है। वहीं धूप नहीं निकलने से कटे हुए धान को भी खेतों से नहीं ला पा रहे हैं। सरकार द्वारा सिर्फ फसल बीमा करने वाले किसानों को ही मुवावजा देने की घोषणा की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि इस वर्ष वर्षा अधिक होने के कारण सभी किसानों ने अपने-अपने खेतों में धान का फसल लगाया है। अच्छी खेती होने के आसार पर कई किसानों ने बीमा नहीं कराया। इधर विभागीय निर्देशानुसार प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर द्वारा प्रखंड क्षेत्र के धान खेतों का निरीक्षण कर नुकसान हुए फसलों का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जांच पड़ताल कर क्षेत्र के किसानों को हुए नुकसान एवं वर्तमान वस्तु स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। हालांकि बीमित किसानों को क्षति पूर्ति उपलब्ध कराने के लिए टोल फ्री नंबर के साथ-साथ सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के समक्ष शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।