दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर
बिहार के बांका जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में बाघमारी गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एनुल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। चालक मौके से फरार हो गया।

देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के बांका जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल तिलकसार गांव निवासी एनुल अंसारी है। घटना के संबंध में घायल के पुत्र इबरत अंसारी ने बताया कि उसके पिता साइकिल से सामान लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाघमारी गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर से एनुल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के अनुसार घायल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


