मोहनपुर : साइबर ठगों के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी
देवघर,प्रतिनिधिमोहनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में साइबर ठगी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभि

देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोरने गांव में साइबर ठगी करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी साइबर ठग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि मोरने गांव में कुछ युवक साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय हैं और लोगों को ऑनलाइन तरीके से ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की, लेकिन पुलिस वाहन पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग निकले।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां से एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस मोबाइल की जांच कर आरोपितों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। बताया कि फरार साइबर अपराधियों की पहचान की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


