
सीआरएपीएफ जवान बन 30 हजार रुपयों की ठगी
देवघर, प्रतिनिधि।नगर के बीएन झा रोड निवासी मनोज कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। अपने खाली पड़े घर को किराए पर देने के लिए सोशल मीडिया पर पूरी जा
देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बीएन झा रोड निवासी मनोज कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। अपने खाली पड़े घर को किराए पर देने के लिए सोशल मीडिया पर पूरी जानकारी के साथ मोबाइल नंबर साझा किया था। उसी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को देवघर एयरपोर्ट पर तैनात सीआरपीएफ जवान बता संपर्क किया और 30 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को सीआरपीएफ जवान बताते हुए घर किराए पर लेने की इच्छा जताई। शुरुआती बातचीत के बाद रविवार को फिर फोन कर घर के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।
उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने एडवांस पेमेंट देने की बात कही और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की योजना बताई। आरोपी ने यह कहकर भ्रमित किया कि उसके यूपीआई में कोड शो नहीं कर रहा है, इसलिए मकान मालिक से ही एक रुपए का ट्रांजेक्शन करने कहा। मनोज कुमार ने जब ऐसा किया तो आरोपी ने यह कहकर बहकाया कि सिस्टम से भुगतान कीजिए, पैसा आपके खाते में आ जाएगा। उसके बताए अनुसार प्रक्रिया करते ही कुछ ही मिनटों में उसके खाते से 30 हजार रुपए निकलकर अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। जब पीड़ित ने दोबारा आरोपी से संपर्क किया तो वह फिर उसी तरह की प्रक्रिया करने को कहने लगा। तभी उसे एहसास हुआ कि साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




