इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए निवेश का झांसा देकर ₹85,689 की साइबर ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में एक युवती के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी हुई है। पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्टाग्राम पर झूठे निवेश लाभ का लालच देकर कुल ₹85,689.89 की ठगी की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए निवेश का झांसा देकर ₹85,689 की साइबर ठगी

देवघर,प्रतिनिधि। जिले में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी किया गया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता युवती से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर झूठे निवेश लाभ का लालच देकर कुल ₹85,689.89 की ठगी कर ली गई। पीड़िता नगर थाना के मंदिर मोड़ गोस्तोबीहारी लेन निवासी विधि माहेश्वरी द्वारा साइबर थाना में दिए गए आवेन में जिक्र किया गया है कि 30 मार्च 2026 को उन्हें इंस्टाग्राम पर एक निवेश योजना का विज्ञापन दिखाई दिया था।

आकर्षक मुनाफे के वादे के कारण उन्होंने दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। उस व्यक्ति ने अपना नाम मनीष पटेल बताया। पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में उनसे ₹5,000 का निवेश कराया गया और कुछ समय बाद उन्हें नकली लाभ दिखाकर विश्वास में लिया गया। इसके बाद आरोपी ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी के नाम पर लगातार अतिरिक्त राशि की मांग शुरू कर दी। झांसे में आकर पीड़िता ने विभिन्न माध्यमों से कई बार भुगतान किया। आवेदन के अनुसार, उन्होंने अलग-अलग यूपीआई आईडी और खातों के माध्यम से कुल ₹85,689.89 की राशि ट्रांसफर की। इनमें ₹5,000, ₹11,557.80, ₹11,557.08 और ₹21,790.01 जैसी विभिन्न रकम शामिल हैं। इन ट्रांजेक्शन के दौरान उन्हें अलग-अलग यूपीआई आईडी और संदिग्ध खातों का उपयोग कर भुगतान करने को कहा गया। कुछ समय बाद जब पीड़िता ने अपने निवेश की वास्तविक स्थिति जाननी चाही तो आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया और सभी लिंक तथा नंबर बंद कर दिए। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। घटना से आहत पीड़िता ने तुरंत साइबर थाना देवघर में शिकायत दर्ज कराई और पूरी राशि की जानकारी सहित ट्रांजेक्शन डिटेल्स पुलिस को सौंप दी। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।