मोबाइल चोरी के बाद खाते से 3.13 लाख उड़ाने वाले संदिग्धों पर पुलिस की नजर

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर में मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से 3 लाख 13 हजार 764 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित कैलाश चन्द्र मंडल ने 35 बार अवैध ट्रांजेक्शन की शिकायत की है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों की पहचान की है और जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।

मोबाइल चोरी के बाद खाते से 3.13 लाख उड़ाने वाले संदिग्धों पर पुलिस की नजर

देवघर, प्रतिनिधि। मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से 3 लाख 13 हजार 764 रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस जांच तेज कर दी गई है।

जांच की प्रक्रिया

साइबर थाना पुलिस को जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के नाम और गतिविधियों की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, मामले में शामिल संदिग्धों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग स्थित बजरंग कॉलोनी निवासी कैलाश चन्द्र मंडल के खाते से 35 बार अवैध ट्रांजेक्शन कर बड़ी रकम की निकासी कर ली गई थी। पीड़ित द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अब तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ ट्रांजेक्शन डिटेल, मोबाइल लोकेशन और बैंकिंग गतिविधियों को खंगाल रही है।

मोबाइल चोरी की घटना

पीड़ित कैलाश चन्द्र मंडल ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी 2026 को नौलखा मंदिर के समीप उनका वीवो मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल में उनका सक्रिय नंबर चालू था। घटना के बाद उनके पुत्र नरेश कुमार ने कुंडा थाना में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि मोबाइल चोरी होने के दो दिन बाद उसी नंबर को दोबारा जारी कराया गया। इसके बाद जब 19 फरवरी को खाते का बैलेंस चेक किया गया, तो खाते से 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच कुल 35 बार ट्रांजेक्शन कर 3 लाख 13 हजार 764 रुपये की निकासी होने की जानकारी मिली। अचानक इतनी बड़ी राशि की निकासी देख परिवार के लोग हैरान रह गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान कुछ ऐसे लोगों की जानकारी मिली है, जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। साइबर थाना पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

साइबर ठगी का मामला कब सामने आया?
साइबर ठगी का मामला देवघर में मोबाइल चोरी के बाद सामने आया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।