Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCyber Criminals Targeting People in Deoghar 1 06 Lakh Fraud Reported
देवघर में तीन लोगों से 1.06 लाख की ठगी

देवघर में तीन लोगों से 1.06 लाख की ठगी

संक्षेप: देवघर में साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 1.06 लाख रुपए की ठगी की है। एक महिला ने बैंककर्मी बनकर फोन करने वाले युवक से ठगी का शिकार हुई, जबकि दो अन्य ने ऑनलाइन लोन और मोबाइल मरम्मत के दौरान धोखाधड़ी...

Wed, 22 Oct 2025 02:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन लोगों से एक बार फिर 1.06 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ितों ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलापुर गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाले पैसे का इंतजार कर रही थी, जो इस बार नहीं आया। योजना से संबंधित जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल से नंबर लेकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उस समय कॉल नहीं लगा। कुछ देर बाद एक अज्ञात युवक ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए फोन किया और कहा कि आपके खाते में तकनीकी गड़बड़ी है।

उसने कागजात और अन्य निजी जानकारी फिर से साझा करने कहा। कुछ समय बाद महिला के खाते से 56 हजार रुपए की अवैध निकासी हो गई। वहीं जसीडीह थाना क्षेत्र के राजासारे गांव निवासी चंदन दास ने बताया कि ऑनलाइन लोन लेने के लिए एक वेबसाइट पर लॉगिन किया था। इसके बाद उनके खाते से 27 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। आशंका जताई है कि उनके डेटा का दुरुपयोग कर साइबर ठगों ने हरकत की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल निवासी आशिका घोष जो नगर के बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के पास किराये के मकान में रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले मोबाइल फोन खराब हो गया था, जिसे एक दुकान में मरम्मत के लिए दी थी। दुकानदार ने मोबाइल ठीक कर दी, लेकिन उसी दिन से मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े एसएमएस आने बंद हो गए। जब शक हुआ और उन्होंने एटीएम जाकर बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते में मौजूद 23 हजार रुपए की पूरी निकासी हो चुकी है। पुलिस ने तीनों मामले की जांच शुरु कर दी है।