साइबर क्राइम : तीन लोगों के खातों से अवैध निकासी, शिकायत
देवघर में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में साइबर थाना में तीन नई शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो बैंक खातों से पैसे की अवैध निकासी और एक महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला शामिल है। पीड़ितों ने ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देवघर, प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच साइबर थाना में गुरुवार को तीन शिकायतें दर्ज कराई गई। उनमें दो मामलों में बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकाले जाने और एक मामले में महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा अवैध रूप से 6000 रुपये की निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। बताया है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें खुद को बैंक कर्मी बताकर जरूरी जानकारी मांगी गई।
जानकारी साझा करने के कुछ समय बाद ही उनके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। पीड़िता ने बैंक से संपर्क कर खाता फ्रिज कराया व उसके बाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं नगर के बिलासी निवासी नंदन कुमार के बैंक खाते से 7300 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि किसी को भी अपने खाते से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की थी। बावजूद खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। वहीं जसीडीह थाना क्षेत्र की 32 वर्षीया महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने निजी और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं और मानसिक दबाव में डालकर धमकियां दे रहा है। आरोपी द्वारा महिला से लगातार संपर्क कर डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


