साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
देवघर में साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। आरोपी खुद को विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे।

देवघर, प्रतिनिधि। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश व वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश पर की गई। 10 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में 32 वर्षीय मो. अल्ताफ, 26 वर्षीय राहुल रवानी, 27 वर्षीय अनिल महरा, 21 वर्षीय विकास कुमार दास, 33 वर्षीय बालदेव महरा को गिरफ्तार किया गया है। सभी पथरड्डा ओपी व पाथरोल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का रहने वाला है।
गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड और 3 संदिग्ध सिम जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि मोबाइल की प्रारंभिक जांच में कई फर्जी ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह संगठित तरीके से काम करता था। आरोपी खुद को गूगल-पे, फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। उपभोक्ताओं को कैशबैक, रिफंड या तकनीकी समस्या के नाम पर लिंक या कोड भेजते थे और फिर ओटीपी या गिफ्ट कार्ड के माध्यम से पैसे हड़प लेते थे। इसके अलावा यह भी सामने आया कि आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर भी लोगों को झांसा देते थे। उपभोक्ताओं को बताते थे कि उनका बैंक खाता बंद हो गया है और उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर जानकारी लेकर ठगी करते थे।साइबर ठगी की प्रक्रिया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फर्जी कॉल के माध्यम से आमलोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। यह लोग खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और गूगल-पेटीएम कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती थी। सूचना मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने देवघर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन और सिम कार्ड से साइबर ठगी के कई सबूत मिले हैं। छापेमारी में साइबर थाना के नागेंद्र कुमार मंडल, हाबील लुगुन के अलावे साइबर व पथरोल, पत्थरड्डा पुलिस टीम शामिल थी。सामान्य प्रश्न
✦देवघर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह को कब गिरफ्तार किया गया?−
साइबर ठगी करने वाले गिरोह को 10 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
✦पुलिस ने छापेमारी में क्या-क्या सामान जब्त किया?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


