Cyber Crime Bust 6 Arrested 9 Mobiles and 11 SIM Cards Seized साइबर क्राइम : सारठ व पालोजोरी में छापेमारी, 6 गिरफ्तार , Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCyber Crime Bust 6 Arrested 9 Mobiles and 11 SIM Cards Seized

साइबर क्राइम : सारठ व पालोजोरी में छापेमारी, 6 गिरफ्तार

देवघर, प्रतिनिधिसाइबर पुलिस ने पालोजोरी व सारठ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर साइबर क्राइम करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 24 Dec 2024 11:28 PM
share Share
Follow Us on
साइबर क्राइम : सारठ व पालोजोरी में छापेमारी, 6 गिरफ्तार

- 9 मोबाइल, 11 सिमकार्ड बरामद, 4 सिम कार्ड साइबर थाना के प्रतिबिंब में एड लिंक

- पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति करोड़ों रुपए पार होने की पुलिस को मिली है सूचना

- मामले की जांच-पड़ताल के लिए उच्चाधिकारी के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव

- कैशबैक का झांसा दे आमलोगों से ठगी करने की बात स्वीकारा

देवघर, प्रतिनिधि

साइबर पुलिस ने पालोजोरी व सारठ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर साइबर क्राइम करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल, 11 सिमकार्ड बरामद किया गया है। उसमें 4 सिम कार्ड साइबर थाना के प्रतिबिंब में एड लिंक मिला है। जानकारी के अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर 1 टीम ने पालोजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के पास से जब्त 9 मोबाइल फोन और 11 सिमकार्ड से साइबर क्राइम की पुख्ता जानकारी मिली है। आधुनिक साइबर अपराध के लिए उसका उपयोग किया जाता है। गिरोह डिजिटल माध्यमों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना क्षेत्र खरवा गांव निवासी बीरबल दास व प्रमोद दास, पालोजोरी थाना के रिजवान अंसाी, रज्जाक अंसारी, लाल कुमार व आजाद अंसारी शामिल है। सभी अलग-अलग टोले का है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मिला मोबाइल व सिमकार्ड में साइबर क्राइम करने का पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि कैशबैक का झांसा देकर आमलोगों से ठगी की थी। आरोपी ने बताया कि उसने लोगों को आकर्षक कैशबैक ऑफर का झांसा देकर निजी जानकारी चुराई और उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर किए। पुलिस ने आरोपी से जुड़े सभी सुरागों की जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम के आरोपियों की संपत्ति को लेकर पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति करोड़ों तक पहुंच सकती है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बहुत कम समय में अवैध तरीके से बड़ी संपत्ति जमा की है, जिसमें शहरी क्षेत्र में मकान और अन्य महंगे सामान भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।