
धनतेरस पर लाखों का कारोबार
धनतेरस के मौके पर मधुपुर में बाजार में भारी भीड़ रही। बर्तन खरीदारी का विशेष महत्व है, इसलिए स्टील बर्तनों की बिक्री अधिक रही। ज्वेलरी की दुकानों पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी हुई, लेकिन महंगाई...
मधुपुर। धनतेरस को लेकर शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदारी का विशेष महत्व है। यहां बर्तन दुकानों में भीड़ लगी रही। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करते देखे गए। स्टील बर्तनों की खरीदारी ज्यादा रही। ज्वेलरी दुकानों में भी लोगों को सोने-चांदी के सिक्के खरीदारी करते देखा गया। सोने और चांदी के दामों में उछाल से लोग मायूस नजर आए। इधर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर फ्रिज, वाशिंग मशीन ,डीवीडी के अलावा मोबाइल की बिक्री खूब जमकर हुई। बाइक में हीरो व होंडा कंपनी के बाइक का बाजार रहा। इसके अलावे इलेक्ट्रॉनिक बाइक लोगों की पहली पसंद रही।

इलेक्ट्रोनिक बाइक की बिक्री खूब जमकर हुई। लोगों की चाहत बाजार में दिखी। अपनी अपनी राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त के तहत दोपहर से ही बाजारों में खरीदारी करते देखे गए थे। देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए। महंगाई की मार त्यौहार में साफ नजर आयी। दुकानदारों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना बिक्री में कमी आई है। ज्वेलरी दुकान में खरीदारों की भी कुछ कामी नजर आई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


