Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCrackdown on Illegal Alcohol Trade in Deoghar Major Seizures and Arrests
पाथरोल व मधुपुर में छापेमारी, अवैध महुआ शराब जब्त

पाथरोल व मधुपुर में छापेमारी, अवैध महुआ शराब जब्त

संक्षेप:

देवघर, प्रतिनिधिजिले में अवैध शराब के व्यापार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभि

Dec 06, 2025 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधि जिले में अवैध शराब के व्यापार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। अवैध महुआ चुलाई शराब के अड्डे ध्वस्त किए गए और बड़ी मात्रा में शराब व कच्चा माल जब्त किया गया। पहली कार्रवाई पाथरोल थाना अंतर्गत जोड़ामो गांव में की गई जहां एक घर में अवैध महुआ चुलाई शराब बनाने का अड्डा संचालित होने की सूचना पर छापेमारी की गई। मौके पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। टीम ने वहां मौजूद अवैध चुलाई भट्ठी ध्वस्त किया व बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, अवैध रूप से तैयार की गई महुआ चुलाई शराब भी बरामद की गई। फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसी क्रम में दूसरी कार्रवाई मधुपुर थाना अंतर्गत मदीना मोहल्ला में की गई। अवैध चुलाई शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां टीम ने मौके से अवैध महुआ चुलाई शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शराब आपूर्ति नेटवर्क के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान जब्त प्रदर्शों में अवैध महुआ चुलाई शराब 55 लीटर, जावा महुआ 350 किलोग्राम शामिल है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होगी।