दंपति पर जानलेवा हमला, रॉड से पिटाई
देवघर,प्रतिनिधि।नगर के खोरादह गांव में 11 मई 2026 की शाम एक दंपति पर जानलेवा हमले, लूटपाट और अभद्र व्यपहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेक

देवघर,प्रतिनिधि। नगर के खोरादह गांव में 11 मई 2026 की शाम एक दंपति पर जानलेवा हमले, लूटपाट और अभद्र व्यपहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर पीड़िता रुक्मिनी देवी के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कई नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुक्मिनी देवी, पति भोला यादव, निवासी खोरादह ने आरोप लगाया है कि अपने पति के साथ शाम करीब 4 बजे घर लौट रही थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अचानक रास्ता रोक लिया और लोहे के रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
आवेदन में कहा गया है कि हमले में प्रदीप यादव, संजय यादव, दिलीप यादव, रकी यादव, विवेक यादव समेत अन्य शामिल थे, जिन्होंने एकमत होकर पहले घर को घेरा और बाद में दंपती को निशाना बनाकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान रकी यादव और विवेक यादव पर लोहे के रॉड से भोला यादव के सिर पर जानलेवा वार करने का आरोप है। हेलमेट पहनने के कारण सिर बच गया, लेकिन नाक पर गंभीर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गए और खून बहने लगा। हमले में बायां हाथ टूट गया। पीड़िता रुक्मिनी देवी ने बताया कि हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उनके बाएं हाथ और दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है। इसी दौरान प्रदीप यादव ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गले से करीब छह भर की 18 हजार रुपए की चेन छीन ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


