ग्रेन बैंक के कार्यकारिणी की बैठक में 9 प्रस्तावों पर चर्चा
देवघर में को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड की बैठक हुई। बैठक में 9 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसमें किसानों के लिए खाद-बीज मंगाने और उनके लाइसेंस बनवाने पर विचार किया गया। अतिक्रमण रोकने और नई दुकानों के निर्माण पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने अवैतनिक मंत्री का स्वागत किया।

देवघर। को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड देवघर मुख्यालय के अवैतनिक मंत्री के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को करना था, लेकिन उनके अचानक तबीयत खराब होने के कारण उपविधि के अनुसार पार्षद सदस्य उदय कुमार सिंह और किशोर शाही के नाम का प्रस्ताव दिया गया, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन दिया और आगे की कार्रवाई की गई। मौके पर अवैतनिक मंत्री जगदीश प्रसाद राय ने कहा कि बैठक में 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिसमें किसानों के लिए खाद-बीज मंगाने एवं खाद बीज का लाईसेंस बनवाने पर विचार किया गया।
जिन गोलेदारों व सदस्यों ने समिति को हानी पहुंचाने का काम किया है, उसे निष्कासित करने पर विचार एवं पुनासी गोला डुबा क्षेत्र में चले जाने के कारण उस गोला का कार्यभार मुख्यालय से किए जाने पर विचार किया गया व जहां-जहां भाड़े पर गोला चल रहा है, उस शाखा गोला को उसके नजदीकी गोला में समायोजन करने पर विचार किया गया। मुख्यालय का रंग-रोगन कराने को प्राकलन तैयार कर अगले बैठक में प्रस्तुत करने पर विचार विमर्श हुआ। जिन-जिन शाखा गोला में अतिक्रमण किया जा रहा है, उसे शीघ्र रोकने व वहां पर नया निर्माण कार्य करने पर विचार किया गया। जिसमें सोनारायठाढ़ी, मुख्यालय देवघर, देवीपुर, घोरमारा, मनीगढ़ी, बगदाहा, सारठ एवं अन्य सभी जगह पर दुकान निर्माण कर भाड़े पर देने का विचार किया गया। ग्रेन बैंक पर किसी भी प्रकार का जमीन से संबंधित केस है तो उसे निपटाने चर्चा की गई। 2025-2026 का आय-व्यय अगले बैठक में प्रस्तुत करने पर विचार किया गया। खाद-बीज मंगाने के लिए कहीं से अमानत या बैंक से रुपया निकासी पर विचार हुआ। मुख्यालय के आगे दुकान को खाली कराके उसी जगह पर दो मंजिला दुकान का निर्माण कराने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सभी दुकानदारों का नया एकरारनामा 10 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाते हुए नया एकरारनामा करने पर चर्चा किया गया एवं अध्यक्ष के अनुसार अनन्य विचार प्रस्ताव में शामिल है। इस अवसर पर सदस्य किशोर शाही, सरफराज अहमद, उदय कुमार सिंह, सुमन प्रसाद यादव, सीता देवी, निर्मला देवी, ज्ञानवती देवी, मालो देवी, बलदेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे। अंत में पार्षद सदस्यों ने अवैतनिक मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




