को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड देवघर में होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर में को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अवैतनिक मंत्री जगदीश प्रसाद राय ने सदस्यों के समक्ष बैंक के उत्थान पर चर्चा की। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रेम एवं एकता का उत्सव मनाया।

को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड देवघर में होली मिलन समारोह

देवघर, प्रतिनिधि। को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड देवघर जिला मुख्यालय के सभागार में सोमवार को ग्रेन बैंक के अवैतनिक मंत्री जगदीश प्रसाद राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैतनिक मंत्री ने ग्रेन बैंक के उत्थान को लेकर उपस्थित सदस्यों के समक्ष विस्तार से चर्चा की। मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अवैतनिक मंत्री का स्वागत किया, उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सबों ने अवैतनिक मंत्री को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली ही खुशियां बांटी। मौके पर अवैतनिक मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगों और खुशियों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला भारत का प्रसिद्ध त्योहार है। उन्होंने यह भी कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम एवं एकता के उत्सव का प्रतीक है। इस त्योहार में सभी प्रेम के साथ एकता दिखाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। इस अवसर पर किशोर प्रसाद शाही, राजेश शाही, प्रभाकर प्रसाद राय, विनय कुमार देव, राजीव कुमार राय, संजीव सिन्हा, सुमन प्रसाद यादव, नंद किशोर मिर्धा, अमरेश चौधरी, बबलु देव, संजय सिंह, रंजन कुमार सिंह, अभिषेक आनंद, सौरभ कुमार, नकुल राउत, दिलीप दुबे, जयराम चौधरी, इंद्रदेव यादव, रवि राय, रमेश प्रसाद राय, मनोज कुमार शाही सहित दर्जनों की संख्या में को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक लिमिटेड देवघर से संबंधित गोलेदार एवं अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।