
डीसी ने पदाधिकारी-कर्मियों को दिलाई संविधान के प्रस्तावना की शपथ
देवघर,प्रतिनिधि।समाहरणालय के सभागार में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सभी पदाधिकारियों, अधिक
देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गई। मौके पर डीसी ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार भी है। इसके न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। मौजूद सबों ने यह शपथ ली कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 ई.को एकदनुसार इस संविधान को अंगिकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार, डीआईओ अभय परासर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम के साथ समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




