एनएसयूआई से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक सदस्यों ने थामा एनएसयूआई का दामन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि। कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में सारवां प्रखंड के डकाय पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। जिसम

एनएसयूआई से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक सदस्यों ने थामा एनएसयूआई का दामन

कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में सारवां प्रखंड के डकाय पंचायत में बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व विशिष्ठ अतिथि के रूप में डकाय के मुखिया मुबारक अंसारी मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य

इस दौरान देवघर जिला एनएसयूआई द्वारा नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार रवानी को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर पूर्व कृषि मंत्री ने स्वागत किया। इसके साथ ही देवघर जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को एनएसयूआई अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्रों के हक की लड़ाई लड़ते आई है और पूर्ण विश्वास है कि देवघर एनएसयूआई सारवां प्रखंड के हर पंचायत में संगठन को मजबूत करेगी। जिले के हर प्रखंड, पंचायत में छात्रों, युवाओं को पढ़ाई के दौरान होने वाले समस्याओं का समाधान करेगी।

संगठन का समर्थन

उन्होंने कहा कि जहां भी संगठन को मेरी जरूरत होगी मैं चौबीस घंटे देवघर जिला एनएसयूआई के साथ रहूंगा। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी छात्र को सारवां प्रखंड तथा पूरे जिले में पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। संगठन छात्रों का हक और आवाज की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ने का कार्य करेगा। वहीं नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि प्रदेश एवं जिला द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही छात्र हित में सदैव तत्पर रहेंगे तथा सारवां अंतर्गत सभी पंचायतों में कमेटी का विस्तार करेंगे।

सदस्यता विस्तार

इस दौरान एनएसयूआई से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक सदस्यों ने एनएसयूआई का दामन थामा। मौके पर बैठक का संचालन नवनियुक्त सारवां प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार रवानी ने किया। इस अवसर पर देवघर एनएसयूआई जिला महासचिव मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार, राजन रवानी, नंदू यादव, ललन राणा, पवन रमानी, सुमन राणा, भोला पासवान, सरलू पासवान, राजेश पासवान, सन्नी मुर्मू, सुनील हांसदा, अजीत सोरेन, किसुन सोरेन, गणेश हेम्ब्रम, सन्नोथ सोरेन, पवन सोरेन, विकाश राणा, राजेंद्र राणा, नीतू सोरेन, सिकंदर रवानी, छेला बिहारी, सुमित राणा,आदि चक्रवर्ती, पप्पू मांझी, कुंदन राय, बबलू मुर्मू सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के सदस्य उपस्थित थे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में मुख्य अतिथि कौन थे?
बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।