पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि। इंटक एवं कांग्रेस नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग

इंटक एवं कांग्रेस नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है।

नेताओं की मांग

झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, कांग्रेस नेता नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, शंकर दास, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे, चंद्रशेखर सिंह, मौलाना रियासत अंसारी, सीताराम सिंह, इंटक के जिला महासचिव अंजलि देवी, रामानंद सिंह, सोहन केसरी, जिला इंटक के सचिव प्रभु दास, आशुतोष पासवान एवं कैलाश रजक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है।

राज्य की समस्याएँ

इस संबंध में इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि श्री सहाय राज्यसभा में जाकर पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे, क्योंकि वे पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझते हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ भी है।

विकास की संभावनाएँ

इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को श्री सहाय जैसे मजबूत भरोसेमंद और सक्रिय नेता जब राज्यसभा में उठाएंगे तो इस राज्य को एक नई दिशा मिलेगी, परिणाम स्वरूप राज्य का चौमुखी विकास होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सी पार्टी ने सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है?
इंटक एवं कांग्रेस ने सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।