Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsCongress Leader Distributes Blankets to Needy Amid Severe Cold in Mohanpur
कांग्रेसियों ने की जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

कांग्रेसियों ने की जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया चौकी, एयरपोर्ट मोड़, पांडेय चौक, ज्वाला चौक एवं कुंडा मोड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोम

Jan 12, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया चौकी, एयरपोर्ट मोड़, पांडेय चौक, ज्वाला चौक एवं कुंडा मोड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय अपने सहयोगी के साथ मिलकर राहगीरों, गरीब मजदूरों तथा असहाय लोगों के बीच दर्जनों कंबल वितरण कर उन्हें ठंढ से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता सह जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल भी मौजूद रहे। कंबल वितरण के बाद जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीब, मजदूर और राहगीर सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार सामाजिक न्याय, गरीबों, आदिवासियों और वंचित वर्गों के हित में संवेदनशील रहकर लगातार कार्य कर रही है। कहा कि हमलोग हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ खड़े रहते हैं। यह कंबल वितरण अभियान मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के जिला सचिव शिव शंकर मंडल, अभिषेक वर्मा,अधीर वर्मा सहित कई अन्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा कर मानवता का संदेश दिया।