करौं : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

करौं प्रतिनिधि करौं प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि गुरुवार को कांग्रेसियों ने मनायी।

करौं : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी

करौं प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि गुरुवार को कांग्रेसियों ने मनायी। सालतर, डूमरतर, करौं, रानीडीह, डिंडाकोली आदि गांवों से आए सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर लोगों ने बारी-बारी से राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी के शासनकाल में लोग शांति के साथ जीवन-यापन करते थे। ग्राम पंचायतों को सशक्त करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सदैव याद किया जाएगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी ही थे।

वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव दास ने कहा कि ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजीव गांधी सतत प्रयतशील रहे। इस अवसर पर अमित मंडल, सागर दास, भीम तुरी, अजित पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।