Deogarh News: रंगभरो प्रतियोगिता में वाणी, वैष्णवी, आराध्या व क्षमा अव्वल
Deogarh News: स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान द्वारा हाल ही में रंगभरो, पत्रलेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न ग्रुपों में विजेताओं की घोषणा की गई। सभी विजेताओं को 6 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
Deogarh News: स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले पिछले दिनों रंगभरो, पत्रलेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें सैंकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई थी।
प्रतियोगिता के विजेता
ग्रुप ए, वर्ग प्ले से द्वितीय तक रंगभरो में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की वाणी प्रिया एवं अनन्या कुमारी सिंह को क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि मधुपुर की नाजिया खातून को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप बी, वर्ग तृतीय से षष्ठ तक में एकलव्य पब्लिक स्कूल की वैष्णवी कुमारी सिंह को प्रथम, जसीडीह के राजन कुमार एवं प्रियम कुमार को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। ग्रुप सी, वर्ग सप्तम से दशम तक में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की आराध्या श्री को प्रथम, छपड़ा की शिवानी सिंह को द्वितीय, जबकि कोलकाता के शुभम बागची को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं ओपन टू ऑल ग्रुप में श्री श्री मोहनानंद प्लस टू की क्षमा कुमारी को प्रथम, नई दिल्ली की नंदनी को द्वितीय जबकि मधुपुर के मकसूद अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पत्र लेखन में ग्राफ़िक एरा डीमड टू बी यूनिवर्सिटी देहरादून उत्तराखंड की कोमल कुमारी झा को प्रथम, जसीडीह के श्रेयश कुमार को द्वितीय, जबकि भागलपुर के दीपक कुमार को तृतीय स्थान मिला। जबकि रक्षाबंधन शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता में देवघर के रजत मुख़र्जी को प्रथम, दिल्ली के चंदन कुमार सिंह को द्वितीय एवं सारठ के पुष्पेंद्र कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को आगामी 6 सितंबर को संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

