थाना दिवस पर जमीन विवाद संबंधी बहुत कम मिल रहा आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारठ प्रतिनिधिउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देशानुसार गुरुवार को थाना दिवस आयोजित किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, अंचल

थाना दिवस पर जमीन विवाद संबंधी बहुत कम मिल रहा आवेदन

सारठ प्रतिनिधि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देशानुसार गुरुवार को थाना दिवस आयोजित किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा की मौजूदगी में क्षेत्र के जमीन विवाद से संबंधित मामले के मात्र तीन आवेदन प्राप्त हुए। उसमें आराजोरी पंचायत के गंगटी गांव से एक, ग्राम पंचायत कचुवाबांक से एक व झिलुवा पंचायत के पिंडारी गांव से आवेदन प्राप्त हुआ। तीनों आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कागजात प्रस्तुत किया। मौजूद अंचलकर्मी व थाना प्रभारी ने कागजातों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष कागजात प्रस्तुत करते हुए उचित समाधान की बात कही।

वहीं थाना दिवस आयोजन की जानकारी सभी ग्रामीणों को नहीं होने के कारण काफी कम ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। थानेदार ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को थाना दिवस को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उसमें क्षेत्र में जमीन विवाद से संबंधित घरेलू बंटवारा व छोटे-छोटे विवादों का सीओ व अंचलकर्मियों की मौजूदगी में तत्काल निबटारा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को अनावश्यक कोर्ट-कचहरी व कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।