शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई
चितरा थाना परिसर में होली के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण उत्सव के लिए शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी विकास पासवान ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने समाज से अपील की कि सकारात्मक संदेश फैलाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

चितरा, प्रतिनिधि। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को चितरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास पासवान ने की। कहा कि होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्यों से अपील की कि समाज में सकारात्मक संदेश दें और आपसी सहयोग से पर्व शांति व सद्भाव के साथ मनाने में प्रशासन का सहयोग करें। पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
चौक-चौराहों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बच्चा चोरी अथवा अन्य प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल थाना को दें। पुलिस तत्पर है। बैठक में एसआई शीतलाल बारला, एएसआई निर्भय कुमार सिंह, मजदूर नेता महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, बलदेव महतो, मुखिया शमीम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य बबलू महतो, राम मोहन चौधरी, युगल किशोर राय, पूर्व मुखिया दिलीप भोक्ता, उदय सिंह, जन्मजेय सिंह, चंद्रेश्वर राय, लक्ष्मण दास, संजय यादव, धीरेन यादव सहित अन्य कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



