
कोलियरी प्रबंधन की दोहरी नीति चलने नहीं दी जाएगी : शशांक शेखर
- गेट मीटिंग के माध्यम संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने कोलियरी प्रबंधन को लिया आड़े हाथों, सुनाई खरी खोटी - गेट मीटिंग के माध्यम संयुक्त ट्रेड यूनियन म
चितरा कोलियरी के श्रमिक संगठन समूह संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा शुक्रवार को कोलियरी एरिया कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग के माध्यम विरोध मार्च एवं कोलियरी बचाओ आंदोलन के तहत आठ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह संयुक्त मोर्चा के संयोजक शशांक शेखर भोक्ता की अगुवाई में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आठ सूत्री मांगों में मुख्य रूप से चार श्रम कानून रद्द करने, सभी कोयला कर्मियों को पूर्व की तरह ओटी संडे नियमित देने, लंबित प्रोन्नति देने, कोलियरी डिस्पेंसरी में स्वास्थ व्यवस्था दुरुस्त करने, डीएवी में बस सेवा चालू करने एवं कोलियरी में कार्य प्रणाली में सुधार सहित अन्य मांगें शामिल है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कोलियरी कामगारों को अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना होगा और युवा वर्ग के कर्मियों व महिला कर्मियों को अब आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आगे आना होगा। तभी प्रबंधन आप सभी के अधिकार के प्रति गंभीर होंगे। कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए आज के युवाओं के सीने में वो आग देखने को नहीं मिल रही है, जिससे प्रबंधन की लोहे जैसी मजदूर विरोधी नीतियों को पिघला सके। लेकिन अब वो आग सीने में जलाना है, ताकि प्रबंधन की ईंट से ईंट बजाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रबंधन दोहरी नीति अपना रही है, जो काम करने वाले मजदूर हैं उन्हें ओटी कम दिया जाता है और जो प्रबंधन का दलाली करते हैं उन्हें जमकर ओटी का लाभ दिया जाता है। ऐसा गलत नीति अब चलने वाली नहीं है। इसके अलावा यूनियन नेता नेता पशुपति कोल, राजेश राय, रामदेव सिंह, होपना मरांडी, बलदेव महतो आदि ने भी अपने संबोधन में प्रबंधन को आड़े हाथों लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं गेट मीटिंग समाप्ति के बाद कोलियरी प्रबंधन को कोलियरी सभागार में मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर श्याम सुंदर तिवारी, अभिषेक कुमार, युगल किशोर राय, राममोहन चौधरी, संदीप शंकर, सचिन राय, साधु मरांडी, इदरीस मियां, सोनाली शरण भारती, कालीमुनि हेंब्रम, सवेरा परवीन, चांदनी देवी, शोभा कुमारी हांसदा, बेबी देवी, फूलकुमारी देवी, पवन भोक्ता, रामू शर्मा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




