
बाल दिवस पर एकलव्य पब्लिक स्कूल में बाल मेला
देवघर में बाल दिवस पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया गया। एकलव्य पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बाल मेला आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए स्टॉल पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन पेश किए। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार ने नेहरूजी की देश की आजादी में भूमिका और बच्चों के प्रति उनके प्रेम का जिक्र किया।
देवघर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरूजी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। बाल दिवस पर शुक्रवार को विश्वश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलोनी स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में विद्यालय की निदेशिका रेखा कुमारी, प्राचार्या रेखा कुमारी, उप-प्राचार्य हिमांशु शेखर पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच बाल मेला का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है।

देश की आजादी में भी नेहरू का बड़ा योगदान था। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का उचित मार्गदर्शन किया था। आज के बाल मेले में बच्चों ने अपनी बनाई हुई वस्तुओं जैसे गोलगप्पे, चाट, आइसक्रीम, ब्रेड पकौड़ा, झालमुढ़ी इत्यादि के स्टॉल लगाया। विद्यालय के चतुर्थ वर्ग के प्रियांशु, अभिनव कश्यप, वैभव कश्यप, अनमोल, वर्ग पंचम से अनुष्का, आराध्या, गौरी, कोलम, अंकिता, आदित्य, विवेक, वर्ग षष्ठ से अमित, विपिन, लोकेश, वर्ग सप्तम से अभिनंदन, युवराज, शिवम, दीपिका, सोनाली, वर्ग अष्टम से लाडली, श्रवण, संजना, सूरज, ओम, वर्ग नवम से शिवम, सोहम, विकास, बिट्टू, वर्ग दशम से आदित्य, प्रियांशु, मनीष, नीतीश ने अपने अपने स्टॉल में अच्छे और स्वादिस्ट पकवान परोसने में व्यस्त दिखे। विद्यालय की निदेशिका ने नेहरूजी के संदर्भ में कहा कि नेहरू अज्ञेयवादी थे। जिन्होंने धर्म को मात्र एक सांस्कृतिक प्रेरणा तथा विरासत के रूप में ही स्वीकार किया। स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले ही नेहरू पर समाजवादी विचारधारा का प्रभाव पड़ चुका था। 1917 की रूसी क्रांति ने नेहरू को गहरे तौर पर प्रभावित किया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


