इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ की। अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को बुलाया, जिसने परिजनों को समझाने का प्रयास...

इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा

देवघर। नगर थाना के कोर्ट रोड अवस्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक बच्चे मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को होते ही आक्रोश में आ गए। परिजनों ने अपने कई साथियों को बुलाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाने लगा। हंगामे की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने टोल फ्री सरकारी नंबर- 100 डायल पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। उग्र परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद पुलिस की बातें परिजन माने। पीसीआर वैन के पुलिस पदाधिकारी ने मृतक के परिजनों से थाने में आवेदन देने कहा, ताकि मामले की जांच की जा सके। पुलिस ने मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।