चैती छठ : खरना पूजा, आज पड़ेगा संध्या अर्घ्य

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

मधुपुर में चैती छठ का खरना पूजन सोमवार को विधि-विधान से मनाया गया। मंगलवार को भगवान भाष्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। व्रतियों ने प्रसाद का वितरण किया और पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह बना रहा।

चैती छठ : खरना पूजा, आज पड़ेगा संध्या अर्घ्य

मधुपुर। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का खरना पूजन सोमवार को विधि-विधानपूर्वक हुआ। मंगलवार को भगवान भाष्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। वहीं बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय नेम निष्ठा का महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। खरना पूजन को लेकर व्रती अरवा चावल, गुड़ और खीर, पूड़ी का भोग लगाने के बाद सर्वप्रथम व्रती प्रसाद ग्रहण कर अन्य श्रद्धालुओं के बीच सामूहिक वितरण किया गया। इस दौरान व्रती और उनके परिजन स्वच्छता का विशेष ध्यान देते रहे। श्रद्धालुओं में खरना प्रसाद लेने की होड़ मची रही। छठ गीतों से पूरा माहौल धार्मिक बना रहा।

छठ पूजा को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का वातावरण है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।