Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsChhath Puja Celebrated with Devotion in Chitra Coal Area
कोलियरी क्षेत्र में उमड़ी छठ महापर्व की आस्था

कोलियरी क्षेत्र में उमड़ी छठ महापर्व की आस्था

संक्षेप:

चितरा। पूरे कोलियरी क्षेत्र में छठ पर्व की धूमधाम से मनाया गया। व्रतियों ने नियमपूर्वक पूजा कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया और महाप्रसाद का वितरण किया। छठ गीतों और पूजन सामग्री की सुगंध से पूरा वातावरण...

Oct 27, 2025 09:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

चितरा। लोकआस्था का महापर्व छठ का रंग रविवार को पूरे कोलियरी क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ चढ़ा हुआ नजर आया। चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने परंपरा के अनुसार नियमपूर्वक पूजा-अर्चना कर खरना अनुष्ठान का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद व्रतियों ने श्रद्धालुओं और परिजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। पूरे चितरा कोलियरी क्षेत्र में छठ गीतों की गूंज और पूजन-सामग्री की सुगंध से वातावरण पवित्र हो उठा। व्रतियों ने स्वच्छता और नियमों का विशेष ध्यान रखते हुए सूर्य भगवान की आराधना की। चितरा, बरमरिया, तिलैया, जमुआ, धमना, सिकटिया, कुकराहा, ठाढी, और रतना सहित आसपास के गांवों में छठ महापर्व धूमधाम और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर-घर में छठी मइया के गीत और पूजा की तैयारियों से पूरा इलाका आस्था में डूबा हुआ है।