उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न
मारगोमुंडा में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ हुआ। इस दौरान, श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय, खरना, अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य और अंत में उदीयमान सूर्य देव...

मारगोमुंडा। उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार को चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हुआ। छठ महापर्व को लेकर चार दिनों तक मारगोमुंडा सहित पांडेसिंघा, गोराडीह, कोरीडीह, नोनियाद, महजोरी, करंजो, बलीडीह, एकद्वारा, पट्टाजोरी, पुरानी चिहुंटिया, फागो, बोगईया आदि जगहों में धूम मची रही। छठी मैया की पारंपरिक गीतों से पूरा इलाका गुंजयमान होता रहा। पर्व के दौरान शनिवार को नहाय-खाय, रविवार को खरना, सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य और मंगलवार को उदीयमान सूर्यदेव को अर्ध्य दिया गया। छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं ने प्रखंड क्षेत्र के जयंती नदी, डेलुआ बांका नदी, बागडोरो नदी, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तालाबों सहित कई जलाशयों में जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




