सारठ में चैती दुर्गा पूजा की धूम

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारठ में चैती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास से संपन्न हुई। तैली पडुवा, कुकराहा, परसबनी, सबैजोर और अंबा गांवों के दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। अम्बा नचनियां गांव में वैष्णवी विधि से नव दुर्गा की पूजा की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई।

सारठ में चैती दुर्गा पूजा की धूम

सारठ। प्रखंड क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस क्षेत्र के तैली पडुवा गांव स्थित अति प्राचीन दुर्गा मंदिर, कुकराहा गांव के नारंगी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, परसबनी गांव स्थित दुर्गा मंदिर, सबैजोर गांव स्थित दुर्गा मंदिर एवं अंबा गांव के दुर्गा मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। प्रखंड क्षेत्र के अम्बा नचनियां गांव स्थित दुर्गा मंदिर में वैष्णवी विधि विधान से नव दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ-साथ चौक-चौराहों पर पुलिस बलों को तैनात देखा गया।

साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी भी विभिन्न चौंक चौराहों, सड़कों पर घूमते हुए देखे गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।