चैती छठ पूजा 22 से, 25वें वर्ष पर विशेष आयोजन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर में केसरवानी आश्रम सभागार में चैती छठ पूजा सेवा समिति की बैठक हुई। इस वर्ष चैती छठ पूजा का 25वां वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया। शिवगंगा तट पर सजावट और घाटों की सफाई के लिए योजनाएं बनाई गईं। पूजा 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगी।

चैती छठ पूजा 22 से, 25वें वर्ष पर विशेष आयोजन

देवघर। केसरवानी आश्रम सभागार में चैती छठ पूजा सेवा समिति की बैठक की गई है। जीतू कुमार कसेरा की अध्यक्षता में बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। चैती छठ पूजा सेवा समिति का यह 25वां वर्ष होने के कारण इस बार चैती छठ पूजा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। चैती छठव्रतियों की सुविधा के लिए इस वर्ष भी शिवगंगा तट के चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा व घाटों की साफ-सफाई समिति द्वारा कराने की बात कही गयी। बताया गया कि नि:शुल्क कच्चा दूध, धूप, धूमना, घी, अगरबत्ती, दीया वितरण के लिए चार शिविर लगाए जाएंगे।

जानकारी दी गयी कि चैती छठ पूजा 22 मार्च रविवार से कद्दू-भात के साथ शुरू होगी। 23 मार्च सोमवार को खरना, 24 मार्च मंगलवार को संध्याकालीन अर्घ्य व 25 मार्च बुधवार को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ समापन होगा। बैठक में कोषाध्यक्ष गोपाल केसरी, महामंत्री मोनू केसरी, सह कोषाध्यक्ष पिंटू केसरी, उपाध्यक्ष मणिशंकर केसरी, गौरी शंकर चौधरी, रवि झा, राजाराम केसरी, सचिव सुभाष केसरी, मुकेश गुप्ता, रवि गुप्ता, गुलशन केसरी, निखिल केसरी, राजेश कुमार कसेरा, संतोष केसरी, सदस्य रूपेश केसरी, राजेश केसरी, दीपक गुप्ता, प्रशांत केसरी, प्रदीप केसरी, गोविंद केसरी,राजेश पटवा, पप्पू केसरी, अरविंद गुप्ता, उमेश गुप्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।