मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह

Mar 03, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मारगोमुंडा में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ शशि संदीप सोरेन और सीओ प्रभात कुमार ने रंगों के इस त्योहार के माध्यम से प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह

मारगोमुंडा। प्रखंड परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ शशि संदीप सोरेन और सीओ प्रभात कुमार ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश दिया। बीडीओ ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। सीओ ने कहा कि होली सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है। सभी प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित व मर्यादित तरीके से होली मनाएं, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।

समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर कामदेव प्रसाद, मिथिलेश कुमार, जयप्रकाश मंडल, सुधीर मंडल, मुकेश कुमार, अरविंद बर्मन, कृष्णा दे, विपुल कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।