शांतिपूर्ण माहौल में मना रंगों का त्योहार
Mar 05, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
मारगोमुंडा में होलिका दहन के बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण बुधवार को धूमधाम से होली मनाई गई। सुबह से दोपहर तक लोग रंग, कादो-कीचड़ और कुर्ता फाड़ होली खेलते रहे। बड़ों और छोटे के बीच प्रेम और आशीर्वाद का आदान-प्रदान हुआ। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए गश्ती की।
मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार की रात को होलिका दहन होने के बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण लगने के कारण बुधवार को धूमधाम से होली पर्व मनाया गया। होली को लेकर बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों ने रंग, कादो-कीचड़ और कुर्ता फाड़ होली खेली। जहां दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के मौके पर छोटे ने बड़ों से आशीर्वाद लिया तो वहीं बड़ों ने भी छोटे पर खूब प्रेम बरसाया। होली के मौके पर विदेशी और देशी शराब की बिक्री जोरों पर रही, इसके अलावे मांस-मछली की दुकानों में भी खूब भीड़ लगी रही। इधर होली को शांतिपूर्ण माहौल में संचालन कराने को लेकर प्रभारी थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल मारगोमुंडा चौक, नोनियाद चौक, पंडानिया मोड़, पिपरा मोड़, कानो मोड़, लहरजोरी मोड़ आदि जगहों में लगातार गश्ती करते रहे। गश्ती के दौरान पुलिस ने लोगों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील करते रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


