नवयुवक समिति नवाडीह ने किया सम्मान समारोह आयोजित
नवाडीह गांव में विशाल कुमार राय के आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होने पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। नवयुवक समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। विशाल की सफलता को पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया गया।

करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव में रविवार को गर्व और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। गांव के होनहार युवक विशाल कुमार राय के आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होने पर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। नवयुवक समिति नवाडीह द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी। फूल-मालाओं से स्वागत कर विशाल को गांव का गौरव बताया गया। बता दें कि विशाल कुमार राय, अजीत कुमार राय एवं ललिता देवी के सुपुत्र हैं। उनके दादाजी दामोदर नारायण राय सेवानिवृत्त शिक्षक और दादी उषा देवी के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। कहा कि सम्मान से बढ़ता है आत्मविश्वास और सशक्त नींव l इस मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि बलवीर राय, उदय राय, ज्ञान राय,सचिन राय, अमूल्य राय, दीपक राय, प्रदीप राय, हृदय राय, मृत्युंजय राय, ललन राय आदि मौजूद थे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


