चाणक्य कॉलेज में मना होली मिलन समारोह

Feb 28, 2026 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है होली वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है होली मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय बावनबीघा अवस्थित चाणक्य टीचर ट्रेनिंग कॉलेज म

चाणक्य कॉलेज में मना होली मिलन समारोह

मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय बावनबीघा अवस्थित चाणक्य टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने गीत, चुटकुला, नृत्य की प्रस्तुति दी। कॉलेज के शिक्षकों ने होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। शिक्षकों ने कहा कि होली की एक कहानी है, भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद की। जिसमें भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए होलिका को मार दिया था, इस घटना को भी होली के रूप में मनाया जाता है।

जिसमें लोग होलिका के पुतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। होली को बसंत ऋतु के आगमन के रूप में भी मनाया जाता है। लोग रंगों और फूलों से प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की शिक्षिका रचना पाण्डेय, पवन पटेल, जनार्दन यादव, विनोद यादव मनोज चटर्जी, संगीता दास, शिक्षकेत्तर कर्मी विमलेश्वर ठाकुर, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप, टिंकू, छात्र-छात्राएं अंकित, अजय, उत्तम, अंचल, वर्षा, दीपाली, अनामिका, अर्पिता सपना आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।