Deogarh News: गांधी जयंती पर परम विद्या मंदिर सरासनी में चित्रांकन प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, देवघर
share

Deogarh News: देवघर के परम विद्या मंदिर सरासनी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य ने गांधीजी के विचारों पर बच्चों को प्रेरित किया और शास्त्रीजी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला।

Deogarh News: गांधी जयंती पर परम विद्या मंदिर सरासनी में चित्रांकन प्रतियोगिता

Deogarh News: देवघर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के सरासनी स्थित परम विद्या मंदिर सरासनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से पंचम तक की थीम राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह व कक्षा 6 से 8 की थीम मेरे सपनों का भारत था। इस दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य निवास कुमार देव ने गांधीजी के महान विचारों और अहिंसा परमो धर्मः का पाठ बच्चों को बताया।

साथ ही बच्चों को इस राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शास्त्रीजी की जीवनी पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा, शिक्षक सुंदर लाल मुर्मू, सुशांत कुमार, अभिषेक सौरभ, कुंदन कुमार व शिक्षिका दुर्गा कुमारी, पूजा कुमारी, आभा बाजपेई, खुशी कुमारी, पायल कुमारी, शारदा कुमारी, रितिका कुमारी तथा विद्यालय के सभी कर्मी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: गांधी जयंती पर परम विद्या मंदिर सरासनी में चित्रांकन प्रतियोगिता