ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरपकड़ी चोरी, 10 लाख अग्रिम टैक्स वसूला

पकड़ी चोरी, 10 लाख अग्रिम टैक्स वसूला

गंगा साह पेड़ा भंडार के पांच और पार्वती पेड़ा भंडार के दो कुल सात ठिकानों पर आयकर सर्वे का कार्य शुक्रवार को पूरा हो...

पकड़ी चोरी, 10 लाख अग्रिम टैक्स वसूला
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 07 Sep 2018 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा साह पेड़ा भंडार के पांच और पार्वती पेड़ा भंडार के दो कुल सात ठिकानों पर आयकर सर्वे का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। इन प्रतिष्ठानों से लाखों रुपए इनकम टैक्स की चोरी पकड़ी गयी है। आयकर उपायुक्त मानस मंडल ने बताया कि सर्वे में लाखों रुपए की आमदनी का खुलासा है जिस पर टैक्स नहीं दिया जा रहा था। व्यवसायियों पर डेढ़ लाख से 10 लाख रुपए अग्रिम टैक्स वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई एक चेतावनी है। बाकी प्रतिष्ठान जो अपनी आमदनी कम दिखा रहे हैं, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में समय रहते सुधार करा लें तो फाइन से बच सकते हैं। आयकर उपायुक्त के मुताबिक सर्वे में कुल सात टीमें अलग-अलग जगहों पर आयकर का सर्वे कर रही थी। हर एक टीम में एक आयकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। दो सहायक आयकर आयुक्त कार्यों की निगरानी कर रहे थे। आयकर उपायुक्त के मुताबिक सर्वे में शामिल प्रतिष्ठान पहले हजारों में इनकम टैक्स दे रहे थे। सर्वे के बाद उन्हें लाखों रुपए में टैक्स देना होगा। इसके साथ ही फाइन अलग से लगेगा।सर्वे के दौरान मच या था हड़कंप: गुरुवार को देवघर के बाजार में उस समय हड़कंप मच गया था, जब आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची थी। कई दुकानदार डर की वजह से दुकानें बंद कर भाग गए थे। इसके बाद टीमों ने कुछ दुकानें चिह्नित कर सर्वे की प्रक्रिया शुरू की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें