करियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर में इंस्पायर क्लासेस द्वारा कक्षा 10 वीं, 12 वीं और स्नातक के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। छात्रों को सही करियर चयन, अध्ययन योजना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में लाइव करियर मैपिंग सत्र और सफलता की कहानियां साझा की गईं, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा।

करियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंस्पायर क्लासेस द्वारा कक्षा 10 वीं, 12 वीं और स्नातक के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। सेमिनार का नेतृत्व संस्थान के निदेशक एवं करियर काउंसलर भुमन्यू सौरव द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सही करियर का चयन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार ही विषय एवं क्षेत्र का चयन करना चाहिए। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही दिशा, सही रणनीति और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।

सेमिनार में छात्रों को केवल करियर विकल्प ही नहीं, बल्कि कैसे चुनें सही करियर, कैसे बनाएं सफल स्टडी प्लान और कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान साइंस कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए अलग-अलग करियर संभावनाओं को उदाहरण सहित समझाया गया। साथ ही नीट जेई, एसएससी,यूपीएससी,जेपीएससी, रेलवे, बैंकिंग,एनडीए, जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न, तैयारी की रणनीति और सफलता के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें लाइव करियर मैपिंग सेशन आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को उनकी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के आधार पर व्यक्तिगत करियर सुझाव दिए गए। इसके अलावा रियल सक्सेस केस स्टडी के माध्यम से सफल छात्रों की कहानियां भी साझा की गईं। जिससे उपस्थित छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। संस्थान के गणित शिक्षक राशेदुल ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाएं। सही निर्णय, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास आपको सफलता तक जरूर पहुंचाएगा। सेमिनार के अंत में ओपन क्यू एंड ए सेशन आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। इस दौरान संस्थान की पूरी टीम द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि अब उन्हें अपने करियर को लेकर स्पष्ट दिशा और आत्मविश्वास मिला है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूरी इंस्पायर टीम अहम भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।