कार-बाइक की टक्कर के बाद हंगामा
देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में कार और बाइक की टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टक्कर में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन भीड़ ने एक कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।

देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ उग्र हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बाबूपुर गांव के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
इसी दौरान कुछ लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर खड़ी एक कार को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों में किसी तरह की गंभीर झड़प नहीं हुई थी, लेकिन भीड़ के उग्र होने से स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शीशा तोड़ने की घटना में कौन लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


