Deogarh News: बंद कमरे का ताला तोड़ नकदी समेत जेवरात व बर्तन चोरी
Deogarh News: चितरा प्रतिनिधिचितरा थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव में अज्ञात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपए मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि चितरा थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव में अज्ञात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपए मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित सर्वेश्वर मंडल ने चितरा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार 27 अगस्त की शाम काम से घर लौटने के बाद परिवार के सभी सदस्य रात्रि में खाना-पीना खाकर दूसरे कमरे में सोने चले गए। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद कमरे को निशाना बनाया। सुबह जब परिजन उठे तो कमरे का दरवाजा खुला पाया।
अंदर जाकर देखा तो बक्से का ताला टूटा था तथा उसमें रखे 14 हजार रुपए नकद, चांदी के जेवरात और कांसे के बर्तन गायब थे। सामान गायब मिलने के बाद परिजनों को चोरी की घटना का पता चला। उसके बाद पीड़ित ने शुक्रवार को चितरा थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर मामले की जांच व चोरी गए सामान बरामदगी की मांग की है।


