सेंधमारी कर हजारों की चोरी
मधुपुर थाना क्षेत्र के पटवाबाद में एक सीमेंट-छड़ की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब सात हजार रुपए नकद चुरा लिए। दुकानदार ने बताया कि सुबह दुकान के पास भीड़ जमा थी, और ग्रामीणों ने चोरी की...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 14 Sep 2025 01:55 AM

मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के पटवाबाद के समीप सीमेंट-छड़ दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए नकदी चुरा ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमन ट्रेडर्स नमक हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर गल्ले में रखा करीब सात हजार रुपए चुरा ले गए। दुकानदार ने बताया कि सुबह में उसके दुकान के पास लोगों की भीड़ लगी थी। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दुकान में चोरी हुई है। सूचना पर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




