Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBrahma Kumaris Meeting for Spiritual Durga Puja Celebration in Deoghar
29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चैतन्य दुर्गा झांकी

29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चैतन्य दुर्गा झांकी

संक्षेप:

देवघर में ब्रह्माकुमारीज़ ने दुर्गा पूजा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस वर्ष शारदीय नवरात्र को आध्यात्मिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। महासप्तमी 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चैतन्य दुर्गा...

Sep 11, 2025 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। झौंसागढ़ी स्थित स्थानीय सेवा केंद्र आनंद भवन में गुरुवार को ब्रह्माकुमारीज़ देवघर द्वारा आगामी दुर्गा पूजा के उपलक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस साल शारदीय नवरात्र को आध्यात्मिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। दुर्गा पूजा के उपलक्ष में महासप्तमी 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चैतन्य दुर्गा झांकी का आयोजन करने का निर्णय बैठक में लिया गया। यह झांकी टावर चौक के नजदीक दीनबंधु स्कूल के मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दीनबंधु स्कूल के प्रबंधन कमेटी की सहमति ले ली गई है। इस संबंध में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रीता दीदी ने बताया कि चैतन्य झांकी के अलावा प्रोजेक्टर पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करने वाली डॉक्युमेंट्रीज भी दिखाई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान सहित अन्य केंद्रों से भी सेवाधारियों को आमंत्रित किया गया है। शहर वासियों के लिए यह बिल्कुल नवीन एवं अद्भुत अनुभव होगा। इस अवसर पर बैठक में सत्यनारायण, चंदन, गौरांग, श्रवण, बिरजू, सुनील, धनंजय, मनीष, अशोक, अनिल, विक्की, विक्रम, अभिषेक, निर्मला, सुभद्रा, शिल्पी, गायत्री , रीना, वर्षा, मेघा, मधु, पूनम, साक्षी सहित अन्य उपस्थित थे। इस पूरे आयोजन के लिए सबों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी गई।