Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBook Exhibition at Jawahar Navodaya Vidyalaya Rikhia Hindi Fortnight Celebration
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी

संक्षेप:

देवघर के जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में हिंदी पखवाड़ा और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्या सुषमा वर्मा द्वारा उद्घाटन के बाद, छात्रों ने हिंदी विषय की विभिन्न...

Sep 11, 2025 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया देवघर में हिंदी पखवाड़ा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस पुस्तक प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय क़ी प्राचार्या सुषमा वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी में हिंदी विषय के विभिन्न पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया। इस पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष यू. एन. झा द्वारा किया गया था। जिसमें शिक्षक सुमन सिंह एवं लाइब्रेरी क्लब के बच्चों द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी विषय से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित क़ी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शनी के दौरान क्लास वाइज सभी बच्चों ने पुस्तकालय में आकर प्रदर्शनी को अच्छे तरीके से देखा। प्रदर्शनी के बाद प्रदर्शनी में लगाए गए सभी पुस्तकों को विद्यालय के छात्र-छात्राएं पुस्तकालय से निर्गत कराकर अध्ययन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक यू. पी. साह, आदित्य पॉल, सुमन सिंह, सुभम द्विवेदी, तान्या कुमारी, राजा पाण्डेय, नम्रता श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।