भाजपा व आरएसएस के विरोध में भामुमो व बक्रांमो ने निकाली रैली
देवघर। भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले सोमवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के राष्ट्रीय आह्वान पर एक दिवसीय...

देवघर। भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले सोमवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के राष्ट्रीय आह्वान पर एक दिवसीय रैली-प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में देवघर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार रमानी ने कहा कि रैली-प्रदर्शन आंदोलन का तीसरा चरण है। आंदोलन के चौथे चरण में 6 नवंबर को जेल भरो आंदोलन अभियान किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वीआईपी चौक से टावर चौक तक रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह रैली और प्रदर्शन भाजपा और आरएसएस के विरोध में किया गया। क्योंकि आरएसएस तथा भाजपा संविधान द्रोह का कार्य कर रही है। संविधान बदलने की साजिश कर रही है। इवीएम का इस्तेमाल आरएसएस और भाजपा कर रही है। ओबीसी की जाति आधारित गिनती नहीं कर रही है। आरएसएस और भाजपा द्वारा बौद्ध विरासत पर कब्जा किया जा रहा है।आरएसएस का राष्ट्रवाद ब्राह्मणी आतंकवाद पर खड़ा है। इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं में मनोज कुमार चौधरी, अमोद कुमार, राजेन्द्र यादव उर्फ पिंटू, त्रिवेणी वर्मा, शंकर साह, प्रदीप रमानी, संदीप मेहरा, डब्लू बौद्ध, बामसेफ महथा, संजीव कुमार कुशवाहा, राकेश रमानी, नारायण दास, अनुपलाल यादव, चिरंजीवी यादव, रसिक टुडू, विजय कुमार सिंह, अनिल कापरी, शिवनारायण दास, प्रकाश हांसदा, क्रांतिलाल पंडित, बसंत कुमार भारती, बालेश्वर दास सहित अन्य उपस्थित थे।
