प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शिविर, 21 यूनिट रक्त संग्रह
मधुपुर में उपायुक्त के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास और प्रमुख पद्मिनी देवी ने किया। शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। एसडीओ ने रक्तदान को महादान बताया और सभी से इसमें शामिल होने की अपील की। रक्तदान मानवता की सेवा है।

मधुपुर प्रतिनिधि उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मधुपुर के तत्वाधान में गुरुवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय गड़िया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, प्रमुख पद्मिनी देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो नि:स्वार्थ भाव से जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य है। 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं, जिससे एक बार में 3 जानें बच सकती हैं।
यह न केवल दूसरों को जीवनदान देता है, बल्कि हृदय रोग के खतरे को कम कर दाता को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने सभी से अभियान से जुड़ने व रक्तदान की अपील भी की। सीओ यामुन रविदास ने कहा कि रक्तदान महादान केवल एक नारा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे कारखानों में नहीं बनाया जा सकता, यह केवल इंसान के शरीर से ही मिल सकता है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो किसी दुर्घटना, सर्जरी या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति को नया जीवन दे रहे हैं। रक्तदान करने वालों को अनुमंडल की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसायटी सचिव महेंद्र घोष, निरंजन कुमार, प्रखंड कार्यालय के सीआई निरंजन रजक, प्रधान सहायक खुर्शीद आलम, लिपिक राहुल कुमार, नाजिर अभय कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, विशाल कुमार, पीयूष मिश्रा, फरीद अहमद, राजेंद्र यादव, प्रकाश तुरी सहित अनुमंडल अस्पताल के डॉ. रंजीत श्रीवास्तव, एलटी वरुण कुमार, संजीव कुमार, बिनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद साव, प्रेम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


