Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBlood Donation Camp and Dowry-Free Marriage Ceremony Held in Deoghar by Munindra Dharma Trust
संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से 20 यूनिट रक्तदान

संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से 20 यूनिट रक्तदान

संक्षेप: देवघर में मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान शिविर, दहेज-मुक्त विवाह समारोह और सत्संग कार्यक्रम शामिल थे। रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्र...

Wed, 22 Oct 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। समाजसेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के तत्वावधान में देवघर में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित आयोजन में रक्तदान शिविर, दहेज-मुक्त विवाह समारोह व सत्संग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। रक्तदान शिविर में स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 20 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपयोग के लिए ब्लड बैंक को सौंपा गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जो किसी को नई जिंदगी देने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान दहेज-मुक्त विवाह समारोह भी सम्पन्न हुआ, उसमें सिविल इंजीनियर रणजीत सिंह और खुशबू कुमारी ने सादगीपूर्ण तरीके से वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

दोनों ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा के खिलाफ एक मिसाल पेश करते हुए लोगों को संदेश दिया कि विवाह का आधार प्रेम और सम्मान होना चाहिए, न कि दहेज। साथ ही सत्संग कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज के बताए सतभक्ति मार्ग, समानता, एकता, नशामुक्ति और समाज सुधार के संदेशों को विस्तार से साझा किया गया। सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मानवता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मृत्युंजय कुमार, अमन विश्वकर्मा, राहुल सिंह, शिव यादव, विजय दास, सीमा बरनवाल, रवींद्र साव, दयानंद सेवक व राजकुमार पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाएं यह प्रेरणा देती हैं कि मानवता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। कार्यक्रम समापन पर उपस्थित जनसमूह ने समाज में प्रेम, शांति और समानता फैलाने का संकल्प लिया तथा संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में निरंतर मानव कल्याण के लिए कार्य करते रहने की प्रतिज्ञा की।