करौं : भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

- जिलाध्यक्ष की अगुवायी में निकाला गया जुलूस - जिलाध्यक्ष की अगुवायी में निकाला गया जुलूस - राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

करौं : भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

करौं मंडल भाजपा द्वारा किसानों की समस्या, पानी बिजली आदि समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यलय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन रवानी व पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर राय की अगुवाई में कर्णेश्वर मंदिर से जुलूस निकालकर सरकार की विफलताओं को लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

धरना-प्रदर्शन का आयोजन

मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार व पथरोल मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार की उपस्थिति में बाजार की विभिन्न गलियों से जुलूस गुजरी। जिला अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। लोगों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। पानी, बिजली, सड़क के लिए त्राहिमाम है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

किसानों की समस्याएँ

विकट समस्या से जूझ किसानों द्वारा धान उपजाकर पैक्स में जमा किया गया। महीनों बीत जाने के बाद भी धान के दाम का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। प्रखंड में बिजली, पानी, सड़क की समस्या गंभीर है। चापाकल, जलमीनार, खराब पड़ा है। प्रदेश के किसान सड़क पर आ गए हैं।

मांग पत्र सौंपा गया

इस अवसर पर बीडीओ को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। किसानों को उचित मूल्य पर धान के दाम का भुगतान, बिजली-पानी, सड़क की समस्याओं के समाधान की मांग शामिल है। इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन प्रभारी बलबीर राय, ऋषि सिंह, मुकेश तिवारी, विष्णु चौधरी, लखन चौधरी, नंदलाल रजक, कारू सिंह, नंदलाल तिवारी, विश्वनाथ रवानी, प्रयाग दास, मनोहर रजक, मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, पथरोल मंडल अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव सहित दर्जनों भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धरना-प्रदर्शन कब किया गया?
धरना-प्रदर्शन करौं मंडल भाजपा द्वारा किसानों की समस्या, पानी बिजली आदि समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यलय के समक्ष किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।