
भाजपा नेताओं ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
संक्षेप: देवघर में भाजपा जिला इकाई द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई का ध्यान नहीं दिया गया है। छठ महापर्व पर साफ सफाई का अभाव सनातन धर्म का अपमान...
देवघर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई देवघर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में देवघर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में नावाडीह, रोहिणी, रुपसागर, डढ़वा नदी, नंदन पहाड़ आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि देवघर नगर निगम द्वारा किसी तरह का साफ सफाई नहीं किया गया है। छठ महापर्व हिंदू का महापर्व है, जो साफ सफाई और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे महापर्व में भी सफाई नहीं होना सनातन धर्म पर झारखंड की सरकार ने कठुराघात किया है।
झारखंड की सरकार को हिंदू के महापर्व पर कोई चिंता नहीं है, सारे छठ घाट पर स्थानीय छठ घाट समिति द्वारा सारे कार्य किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में देवघर उपायुक्त और नगर आयुक्त से भी फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराने का काम किया गया। उनसे कहा गया की सभी छठ घाटों पर तुरंत साफ सफाई का अभियान चलाया जाना चाहिए। समय बहुत ही कम है, शुक्रवार से छठ महापर्व प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, वरिष्ठ नेता मुकेश पाठक, धनंजय तिवारी, उमाशंकर प्रजापति, सोनाधारी झा, भूषण सोनी, जय कुमार मिश्रा, हेमंत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




