Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBird Watching and Listing Program Held During Wildlife Week 2025 in Deoghar
दिघरिया जैव विविधता उद्यान में बर्ड वॉचिंग एवं बर्ड लिस्टिंग कार्यक्रम

दिघरिया जैव विविधता उद्यान में बर्ड वॉचिंग एवं बर्ड लिस्टिंग कार्यक्रम

संक्षेप:

देवघर में वन प्रमंडल के अंतर्गत वन्य प्राणी सप्ताह 2025 के दौरान दिघरिया जैव विविधता उद्यान में बर्ड वॉचिंग एवं बर्ड लिस्टिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को पक्षियों की पहचान, आदतों और...

Oct 05, 2025 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधि। वन प्रमंडल देवघर के तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 (1 से 7 अक्टूबर) के अंतर्गत रविवार को दिघरिया जैव विविधता उद्यान में बर्ड वॉचिंग एवं बर्ड लिस्टिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण के मार्गदर्शन तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी एस.डी. सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर वनकर्मियों ने छात्राओं को जंगल में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षियों की पहचान, उनकी आदतों एवं पर्यावरणीय महत्व से परिचित कराया। साथ ही स्थानीय औषधीय पौधों एवं उनके उपयोग के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही प्रकृति व्याख्यान केंद्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रजत मुखर्जी द्वारा चित्रित पक्षियों के चित्र एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन बच्चों के लिए एक विशेष आकर्षण रहा। वहीं अजय कुमार,राजीव रंजन, कुमार शशि भूषण एवं कृष्णानंद तिवारी ने छात्रों और ग्रामीणों को पेड़-पौधों की महत्ता, औषधीय वनस्पतियों के उपयोग, वन प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण ने बच्चों को प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में नई प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने जैव विविधता उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि वन विभाग का यह प्रयास न केवल स्कूली बच्चों में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी जंगल और वन्य प्राणी संरक्षण के महत्व से जोड़ने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह प्रतिवर्ष 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इस अवधि में वन विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण समुदायों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का भव्य समापन आगामी 7 अक्टूबर 2025 को संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय देवघर में किया जाएगा।