झांसे में लेकर बाइक पल्सर बाइक ले उड़े चोर
सारठ प्रतिनिधिसारठ थाना क्षेत्र के सारठ-देवघर मुख्य सड़क एनएच- 114 ए पर खैरबनी मोड़ के निकट सारवां थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी छोटन गोस्वामी की प

सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के सारठ-देवघर मुख्य सड़क एनएच- 114 ए पर खैरबनी मोड़ के निकट सारवां थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी छोटन गोस्वामी की पल्सर बाइक अज्ञात व्यक्ति झांसे में लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत थाने में की गयी है। पीड़ित ने कहा कि सबैजोर मोड़ अवस्थित पेट्रोल पंप में काम करता है। वहां से छुट्टी मिलने के बाद सुबह करीब 9 बजे सारठ बाजार आ रहा था। उसी दौरान खैरबनी मोड़ पर तरबूज खाने रुका था। उसी दौरान बिना नंबर की एक अपाचे बाइक सवार तीन युवक रुके। उसी प्रकार की बाइक खरीदने की बात कहते हुए पीड़ित को झांसे में लेकर टेस्ट ड्राइव की बात कह पल्सर की चाबी ले ली व सारवां की तरफ चला गया।
उसी बीच अपाचे व उसपर सवार युवक भी मौके पर से फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित परिजनों व सगे संबंधियों के सहयोग से काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं मिलने पर बुधवार देर शाम करीब 9 बजे थाना पहुंचकर अज्ञात द्वारा झांसे में लेकर बीआर-46-टी-5452 नंबर की पल्सर बाइक लेकर फरार होने की शिकायत की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


